
रिपोर्ट :- चंद्र मोहन तिवारी
लखनऊ। आगरा एक्सप्रेस पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलट कर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।40 से ज्यादा यात्री गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
50 से ज्यादा पुलिसकर्मी sdrf की 2 टीमें सहयोग में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे का वज़ह टायर का फटना बताया जा रहा है।
घायलों महराजगंज, देवरिया, आजमगढ व बिहार के लोग भी शामिल हैं।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक बिहार नम्बर की लग्जरी बस राजस्थान के भिवाड़ी से छपरा (बिहार) जा रही थी। सभी यात्री छठ पर्व हेतु अपने अपने घर जा रहे थे।
हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर पारा थाना क्षेत्र में जीरो प्वॉइंट पर हुआ।

Leave a Reply