वसंत कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

 

वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर “सही पोषण, स्वस्थ जीवन” विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

महाविद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती उमा भट्टाचार्य ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से किया गया। इस अवसर पर प्रो. संगीता देवड़िया, गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष की ओर से कहा गया कि स्वस्थ रहना केवल बीमारियों से बचाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास की आधारशिला है। संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकता है।

प्रतियोगिता का आयोजन एवं संयोजन गृह विज्ञान विभाग की प्रो. गरिमा उपाध्याय एवं डॉ. प्रियंका, एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा किया गया। विभाग की शिक्षिका प्रो. अंशु शुक्ला ने भी कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

प्रतियोगिता में बेसेंट थियोसोफिकल स्कूल के 50, वसंत कन्या इंटर कॉलेज के 25 तथा वसंत कन्या महाविद्यालय की 10 छात्राओं सहित कुल 85 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने पोस्टर एवं आकर्षक स्लोगनों के माध्यम से संतुलित आहार, उचित पोषण, स्वस्थ खान-पान की आदतों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

 

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. वर्षा सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, पेंटिंग विभाग तथा डॉ. सुनीता दीक्षित, एसोसिएट प्रोफेसर, गृह विज्ञान विभाग शामिल रहीं।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में गृह विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला सहायक योगिता विश्वकर्मा, पदमा तथा सोनी कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभाग की शोधार्थी शालिनी प्रिया एवं उजाला सरोज ने भी कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन में विभाग की छात्राओं शीतल, सोनल एवं डिंपल का भी सराहनीय सहयोग रहा।

 

प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी मंच प्रदान किया। विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने राष्ट्रीय पोषण माह के इस आयोजन को सफल एवं सार्थक बनाया।

 

“सही पोषण, स्वस्थ जीवन” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *