
वाराणसी। सास्ंकृतिक क्षेत्र में भाषा, साहित्य और मीडिया की भूमिका का विस्तार पूर्वक अवलोकन करने के उद्देश्य से डीएवी पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा आगामी 12 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को ‘सांस्कृतिक अध्ययन: भाषा, साहित्य एवं मीडिया‘ विषय पर दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी में भारत के अलावा विदेशों केे विद्वान भी विचार रखेंगे। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. इन्द्रजीत मिश्रा ने बताया की इस दो दिवसीय संगोष्ठी में पोलैण्ड, इंग्लैण्ड, रूस, यूक्रेन, नेपाल आदि देशों के वक्ता एवं प्रतिभागी दोनो शामिल होंगे जो संस्कृति के विविध आयाम पर चर्चा करेंगे। 12 अक्टूबर, गुरूवार को उद्घाटन सत्र में आईसीएसएसआर के सदस्य सचिव प्रो. धनंजय सिंह मुख्य अतिथि होंगे, उनके साथ प्रयागराज टाइम्स के संपादक अनुपम मिश्रा, अंग्रेजी अध्ययन विवि, पोलैण्ड की पैट्रियेज आस्टिन एवं इंग्लैण्ड की डॉ. लूसी गेस्ट (फाउण्डर – काशी योगा) विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य प्रो. सत्यदेव सिंह करेंगे। इस अवसर पर मंत्री/प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह यादव एवं डॉ. अनीता सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजिका डॉ. महिमा सिंह ने बताया की समापन सत्र में भी देश विदेश के कई विद्वान कार्यक्रम में शामिल होने डीएवी आ रहे है। समापन सत्र में एनडीटीवी के सलाहकार संपादक सुमित अवस्थी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे वहीं पोलैण्ड विवि की लुकास वैरेसंकी एव ंबीएचयू के प्रो. केएम पाण्डेय विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे। अध्यक्षता प्रो. सत्यदेव सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री/प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह यादव उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा विभिन्न सत्रों में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से डॉ. वरूण गुलाटी, डॉ. मीनाक्षी पहवा, प्रो. सुशील कुमार शर्मा, प्रो. सुधीर नारायण सिंह, प्रो. अनुराग दवे आदि विद्वतजन सहभाग करेंगे।
पत्रकार वार्ता में मुख्यरूप से विभागाध्यक्ष डॉ. इन्द्रजीत मिश्रा, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. महिमा सिंह, डॉ. संगीता जैन, डॉ. बन्दना बालचन्दनानी, डॉ. नजमूल हसन, संस्कृति पाण्डेय, साकेत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
