दो-दिवसीय शिविर में 130 से अधिक प्रतिभागियों ने तकनीक ज्ञानवर्धन किया

वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के मानस्विनी क्लब द्वारा दो दिवसीय मनोवैज्ञानिक आकलन शिविर ‘संज्ञान’ का आयोजन किया गया।

शिविर के दूसरे दिन विभिन्न प्रोजेक्टिव तकनीकों (रोर्शाक एवं टी.ए.टी. परीक्षण) के द्वारा परीक्षार्थियों का मनोवैज्ञानिक आकलन किया गया।

 

शिविर में 20 से अधिक विभिन्न मनोवैज्ञानिक परीक्षण एवं प्रयोग कराए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दूसरे दिन प्रतिभागियों की संख्या 130 से अधिक रही। इन परीक्षणों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी रुचियों, क्षमताओं एवं व्यक्तित्व को समझने का अवसर मिला।

 

शिविर के आयोजन में विभाग के शोधार्थियों, बी.ए. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा एम.ए. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों, विभाग के शिक्षकों तथा मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला सहायकों का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग एवं प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *