मणि मंदिर में लड्डू गोपाल को 11 किलो का मलाई भोग, भजनो की धारा में भक्तगण रहे भाव विभोर

 

वाराणसी। दुर्गा कुंड स्थित धर्मसंघ के मणि मंदिर प्रांगण में कान्हा की छठी बुधवार को भक्ति भावना संग मनाया गया।

मणि मंदिर में झूले पर विराजमान कान्हा की अद्भुत छवि के आकर्षण में भक्तगण डूबे दिखाई दिए।

कान्हा जी को छप्पन भोग,11 किलो मलाई भोग,केक लगाया गया। धर्मसंघ के पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी ने कान्हा व उनके सखाओं की जीवन्त झांकी पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की।

आर्यन बाबू एवं कृष्ण कुमार तिवारी ने सोहर व भजन गायन कर भक्तों को खूब झूमाया।

 

कान्हा के छठी में डीआईजी वैभव कृष्ण, शहर दक्षिणी विधायक डा नीलकंठ तिवारी, राजमंगल पाण्डेय सहित अन्य अतिथियों का स्वागत धर्मसंघ के महामंत्री पं जगजीतन पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *