लखनऊ: दिनदहाड़े घर में चोरी, ताला तोड़कर नकदी और जेवरात ले गए चोर, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

 

रिपोर्ट:-उपेन्द्र कुमार पांडेय 

लखनऊ।विनयखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया के पास महदेव में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली प्रभारी से की है।

*दोपहर 2 बजे की घटना*

तहरीर के अनुसार अशोक कुमार पांडेय पुत्र रामनारायण पांडेय, निवासी 12वीं बैंक ऑफ इंडिया के पास महदेव, गोमती नगर लखनऊ ने बताया कि वह 07.09.2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे नौकरी पर गए थे। घर में ताला लगा था। शाम करीब 6 बजे जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर का मेन गेट और मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।

*5 हजार नकदी और सोने के जेवरात पर हाथ साफ*

अशोक कुमार ने बताया कि चोर घर से करीब 5 हजार रुपये नकदी, 7 ग्राम की सोने की चेन, 3 ग्राम की सोने की झुमकी और करीब 12 ग्राम के अन्य सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

*पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग*

पीड़ित अशोक कुमार ने कोतवाली प्रभारी विनयखंड को दी गई तहरीर में मांग की है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की जल्द से जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाए और चोरी गया सामान बरामद किया जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई हैतहरीर 09.09.2026 को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *