
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।भारतीय जनता पार्टी महानगर के अंतर्गत वार्ड नंबर 78 बंगाली टोला में मकान नंबर डी 28/181 पांडेहवेली से लेकर बी 16/16 पांडेयहबेली तक गली सुधार ( हेरिटेज स्ट्रीट ) हेतु वाराणसी कैंट के चर्चित विधायक सौरभ श्रीवास्त जी द्वारा लगभग एक करोड़ रुपए लागत का शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष सोमनाथ यादव जी किया।
वार्ड नंबर 91 के पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी जी के अथक प्रयास से ही उक्त कार्य सम्पादन हुआ।
विशेष अतिथि के रूप में पार्षद व्दय राम गोपाल वर्मा जी, बिरजू द्विवेदी रहे।
विधि विधान से वेद मंत्र एवं पूजा पाठ से सम्पन्न हुआ।
ज्ञातव्य हो कि उक्त रास्ते से रोज सुबह से लेकर रात तक हजारों की संख्या में बाहर से आए हुए तीर्थ यात्रीगण एवं क्षेत्रीय जनता चलते रहते हैं। रास्ते उबर खबर होने से राहगीरो को चलना दुश्वार हो गया था ।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री असित दास, अभिषेक जायसवाल, दीनू यादव, विकास यादव, संदीप बैनर्जी, राकेश जायसवाल, गौरी यादव सहित अनेकों सदस्यगण थे।

Leave a Reply