वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति तथा वाराणसी जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 11 अक्टूबर को 15.00 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 19.15 बजे वाराणसी के अस्सी घाट पहुंचेंगे और वहां पर सुबह-ए-बनारस की संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भजन संध्या में प्रतिभाग करेंगे। 20.40 बजे सर्किट हाउस आएंगे और रात्रि विश्राम के पश्चात पश्चात 12 अक्टूबर को प्रातः 8:15 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर, बाबा काल भैरव एवं संकट मोचन मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे तत्पश्चात सर्किट हाउस आकर पूर्वाहन 10:00 बजे से 1:00 तक जवाहर नगर भेलूपुर स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे तथा अपराह्न 1:00 सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *