लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी की पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह

श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के 18 वें श्रीगणेश उत्सव समारोह 14 सितम्बर से शुरू

 

ठठेरी बाज़ार स्थित शेरवाली कोठी में मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति की मराठी पद्धति से पूजा अर्चना सोमवार को

 

 

वाराणसी। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा 18 वां श्रीगणेश उत्सव, पांच दिवसीय समारोह ठठेरी बाज़ार स्थित शेरवाली कोठी में सोमवार को मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी का परम्परागत मराठी पद्धति से विधिवत पूजा अर्चना सुबह किया जायेगा। सुबह व रात्रि 9 बजे श्रीगणेश जी महाआरती होगी।

श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह में सोमवार को सांयकाल छः बजे सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा पांड्या भजन की प्रस्तुति। 7 बजे से जय पाण्डेय अपने साथी संग भजन की प्रस्तुति देंगे।

15 सितंबर 2026, मंगलवार को सुबह महाआरती, सांयकाल पांच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, छः बजे से डांस प्रतियोगिता (15 वर्ष तक),

रात्रि 9 बजे महाआरती।

 

16 सितंबर 2026 बुधवार को सुबह 9 बजे महाआरती, सांयकाल पांच बजे चित्रकला प्रतियोगिता, 6 बजे मेहंदी प्रतियोगिता, रात्रि 8 बजे कौन बनेगा करोड़पति, रात्रि 9 बजे महाआरती।

 

17 सितंबर 2026 गुरुवार सुबह 9 बजे महाआरती, सांयकाल 5 बजे हल्दी कुमकुम, 6 बजे विजय वाल्मीकि ग्रुप द्वारा झांकी, 7.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह, रात्रि 9 बजे महाआरती।

 

18 सितंबर 2026 शुक्रवार सुबह 9 बजे महाआरती, दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा एवं विसर्जन।

शोभायात्रा में महाराष्ट्र से आये 80 सदस्यीय दल की भव्य प्रस्तुति।

 

समारोह को संचालित करने हेतु श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के गठन में सर्वश्री माणिक राव पाटिल (वरिष्ठ संरक्षक), सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल (संरक्षक), तानाजी पाटिल,हणमंत राव मोरे, चंद्र शेखर शिंदे (सलाहकार), आंनदराव सूर्यवंशी (अध्यक्ष), अन्ना मोरे (महामंत्री), हनुमान शिंदे (कोषाध्यक्ष), अजीत पाटिल,मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे,रवि सेठ (उपाध्यक्ष), विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसंत तामखडे़, सुभाष जगताप (पिंटू), शंकर भगत, सन्तोष शिंदे, किशोर पाटिल, निखिल पाटिल,अक्षय माली (मंत्री), प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल (सह कोषाध्यक्ष), अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड़( कार्यक्रम संयोजक),डा कैलाश सिंह विकास (मीडिया प्रभारी) गठन किया गया है।

 

मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी रविवार को मुंबई से ठठेरी बाज़ार स्थित शेरवाली कोठी में आ जायेगा। चौक ठठेरी बाज़ार आयोजन स्थल को भव्यता संग सजावट किया जा रहा है।

लालबाग का राजा श्रीगणेश की प्रतिमूर्ति मिट्टी व प्राकृतिक रंग से बनाया गया है। प्रतिमूर्ति छः फीट ऊंची निर्माण किया गया है। बैंक ड्राफ्ट में बाहुबली होगा।

 

श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने धर्मपरायण जन से पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

 

आप से अनुरोध है कि उपरोक्त समारोह के कवरेज हेतु संवाददाता व छायाकार भेजने की कृपा करें।

 

भवदीय

डा कैलाश सिंह विकास

मीडिया प्रभारी

श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति

मोबाइल 9335438153

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *