
वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत “Baking skills, From Fundamentals to Entrepreneurship” विषय पर तीन दिवसीय बेकिंग कार्यशाला का आयोजन 09 से 11 सितंबर 2026 तक किया गया।
महाविद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती उमा भट्टाचार्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल-आधारित कार्यक्रम छात्राओं में महिला उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करेंगे।
कार्यशाला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रो. रचना श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा पोषण के साथ-साथ उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता देवड़िया ने कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यशाला का संयोजन गृह विज्ञान विभाग की प्रो. गरिमा उपाध्याय एवं डॉ. प्रियंका द्वारा किया गया। कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, भोजूबीर, वाराणसी की श्रीमती आशा रौनियार रहीं।
श्रीमती आशा रौनियार ने प्रतिभागियों को बेकिंग की आधारभूत तकनीकों, पोषक तत्वों से भरपूर बेकरी उत्पादों, मार्बल कुकीज, कोकोनट बिस्किट, नानखटाई, फ्रूट केक, चॉकलेट केक विद आइसक्रीम के बेकिंग के माध्यम से उद्यमिता विकास के बारे में प्रशिक्षण दिया।कार्यशाला मे लगभग 30 छात्राओं ज्ञानवर्धन किया
कार्यशाला के सफल आयोजन में गृह विज्ञान विभाग की प्रो. अंशु शुक्ला, डॉ. सुनीता दीक्षित प्रयोगशाला सहायक योगिता विश्वकर्मा, पदमा, परिचारिका सोनी कुमारी, शोधार्थी शालिनी प्रिया एवं उजाला सरोज तथा तृतीय वर्ष की स्वयंसेविकाओं सिद्धि अग्रवाल एवं डिंपल का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply