
वाराणसी।अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई) में *”हिन्दी सप्ताह”* के तीसरे दिन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 9 से 14 सितंबर तक केंद्र के राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में अध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर अपने विचारों को सुव्यवस्थित और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। निबंधों में हिन्दी भाषा के प्रति उनकी गहरी समझ, अभिव्यक्ति-कौशल और रचनात्मकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की रचनाओं का मूल्यांकन करते हुए उनकी भाषा-शैली, तर्कशक्ति और प्रस्तुति की सराहना की। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों में हिन्दी लेखन की दक्षता को बढ़ावा देना और राजभाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर केंद्र के सभी अध्यापक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता, रचनात्मकता और राजभाषा के प्रति प्रतिबद्धता का वातावरण और भी सुदृढ किया।

Leave a Reply