
वाराणसी। राष्ट्रकवि सुब्रमण्यम भारती जी के 105 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था काशी कावड़ी अट्टम ट्रस्ट एनजीओ के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रह्लाद घाट स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में राष्ट्रकवि सुब्रह्मण्यम भारती के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केन्द्रित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
संस्था की अध्यक्षा वरदराज कविता की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ काशी कावड़ी अट्टम ट्रस्ट एनजीओ के कोषाध्यक्ष एवं जूना अखाड़ा के महंत स्वामी मुक्तानंद पुरी जी महाराज,विद्यालय के निदेशक मन्जुल पांडेय,प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पांडेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक मन्जुल पांडेय ने अंगवस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर किया।तत्पश्चात् विद्यालय की छात्रा वृत्तिका वर्मा एवं चंद्रशेखर नावड ने भारती जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने सोत्साह भाग लिया।जिसमें प्रथम खुशी गुप्ता , द्वितीय आराध्या केसरी,तृतीय खदिजा सहित सारा परवीन तथा उमे अबिहा को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।कार्यक्रम में विद्यालय की चित्रकला अध्यापिका श्वेता तिवारी एवं चंदन सर का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से स्वामी सुरेश,नारायण यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply