
वाराणसी। शिकागो, अमेरिका में 11 सितम्बर 1893 को आयोजित विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद द्वारा भारत और सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किए जाने की 134वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार देर शाम एलटी कॉलेज, अर्दली बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल (गोपाल लाल विला) में दीपदान कार्यक्रम हुआ। विनोद पांडेय भैयाजी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी विवेकानंद के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक संबोधन ने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। उनके विचार आज भी समाज को एकता, मानवता और सेवा की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में एडवोकेट विनोद पाण्डेय भैयाजी, नित्यानंद राय, रणजीत सिंह, विपुल कुमार पाठक, रवि प्रकाश बरनवाल, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मिलिन्द श्रीवास्तव, मोहसिन अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply