
वाराणसी। समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व रक्षामंत्री एवं यूपी के तीन बार सीएम रहे स्व.मुलायम सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित की गई। उनके चित्र पर माला-फूल चढ़ाया गया। सपा कार्यालय के अलावा सभी विधानसभाओं में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर नेता जी को श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे। उन्होंने गरीबो, किसानों, मजदूरों एवं पिछड़े समाज के हक, अधिकार व उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष किया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि न्यायप्रिय राजनीति और समाजवादी आंदोलन के मज़बूत स्तंभ, परम आदरणीय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव जी कमी हमेशा महसूस होगी। शोषित, वंचित, उत्पीड़ित व पिछड़े वर्ग के प्रति उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के सर्वप्रिय सर्वमान्य नेता और गरीबों असहायों के लिए अनेकानेक लोक कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने वाले, धरतीपुत्र के नाम से विख्यात परमश्रद्धेय नेता जी के विचारों को हम सभी समाजवादी साथियो को आगे बढ़ाना होगा और समाज मे सामाजिक सौहार्द व सदभाव के लिए भी कम करना होगा। वरिष्ठ नेता डॉ. उमाशंकर सिंह यादव ने कहा कि नेताजी एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे भारतीय राजनीति में पिछड़ों, गरीबों, किसानों व बेरोजगारों की आवाज थे।
संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया।
कहा कि श्रद्धेय नेताजी ने अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे।
पूर्व विधायक अजगरा कैलाश सोनकर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिन्होंने राजनीति को राजमहल से मुक्त करा कर सड़कों व गांवों तक लाने का काम किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि नेताजी ऐसे समाजवादी नेता थे जिन्होंने यूपी की राजनीति की धारा बदल दी थी समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में उनका बेहद महत्वपूर्ण योगदान है।
धन्यवाद ज्ञापन पूर्व महानगर अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यरूप से पूर्व विधायक उदयलाल मौर्या, पूर्व विधायक कैलाश सोनकर, प्रदेश सचिव सुभाष राजभर, आनंद मौर्या, पूर्व मेयर प्रत्याशी डॉ. ओ. पी. सिंह, पूर्व प्रत्याशी कैंट विधानसभा पूजा यादव, डॉ= उमाशंकर सिंह यादव, आनंद मोहन गुड़डू, लालजी सोनकर, राजेश यादव नत्थू, शोभनाथ यादव, राजू यादव, राजकुमार यादव, शमीम अंसारी, अखिलेश यादव, उमा यादव, सुनील सोनकर, पुत्तुल यादव, बाबूलाल यादव, शशी यादव, डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी, दिलशाद अहमद, धनंजय यादव, दिलीप कश्यप, रविकांत विश्वकर्मा, मोतीलाल यादव, सुजीत पांडेय शमशेर, विजय टाटा,मनोज यादव गोलू, रेखा पाल, दीपचंद गुप्ता, विकास यादव बच्चा, रविन्द्र यादव, शिवप्रसाद गौतम, इमरान अहमद, रामकुमार यादव, जोहर प्रिंस, गोपाल यादव, शीतला यादव पप्पू, कमलाकांत प्रजापति, मुरली यादव, पार्वती कन्नौजिया, काशीनाथ, यशोदा पटेल व विनोद शुक्ला आदि थे।
