
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय
मऊ। मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में तोमर वंशज समाज के द्वारा UGC से संबंधित मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
समाज के लोगों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की।
धरना प्रदर्शन में समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इस दौरान ब्रह्मानंद सिंह, अजय सिंह सोनू, शैलेंद्र सिंह, बसंत कुमार सिंह, भूपेंद्र नाथ सिंह, गुरु प्रसाद मास्टर सहित तोमर वंशज समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो समाज आगे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply