ठठेरी बाज़ार स्थित शेरवाली कोठी में मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति की मराठी पद्धति से पूजा अर्चना सोमवार को

(फोटो फाइल)

वाराणसी। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा 18 वां श्रीगणेश उत्सव, पांच दिवसीय समारोह ठठेरी बाज़ार स्थित शेरवाली कोठी में सोमवार को मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी का परम्परागत मराठी पद्धति से विधिवत पूजा अर्चना सुबह किया जायेगा। सुबह व रात्रि 9 बजे श्रीगणेश जी महाआरती होगी।

 

श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह में सोमवार को 7 बजे से जय पाण्डेय अपने साथी संग भजन की प्रस्तुति देंगे।

श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने धर्मपरायण जन से पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह में शामिल होने का आमंत्रण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *