
वाराणसी।पर्यावरण के प्रति आम जनों को जागरूक करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड पोस्ट 04 के सेक्टर वार्डन श्रीमती मंजू साहनी के नेतृत्व में कुच विहार काली मंदिर पर पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सेक्टर वार्डन अनुपम भट्टाचार्य ने किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में सेक्टर वार्डन मंजू साहनी जी ने कहा आज चारों तरफ विभिन्न प्रकार के रोग उत्पन्न हो रहे हैं। ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से ही आज यह परिस्थिति पैदा हो रही है। हमारे सभी को चारों तरफ भरपूर पौधारोपण करना बहुत जरूरी हो गया है। जिससे पर्याप्त मात्रा में सभी को ऑक्सीजन मिल सके।
वरिष्ठ सेक्टर वार्डन सुशील जायसवाल जी ने कहा एक पेड़ इंसान के लिए अनमोल है। अनावश्यक पेड़ काटना महा पाप है। सभी से अनुरोध है कि आप सभी कही जगह मिले एक पेड़ अवश्य लगाये।
उन्होंने यह भी कहा हर कोई अपने अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाए।
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ सेक्टर वार्डन सुशील जायसवाल , मनोज कुमार राय, अभिजीत कश्यप, श्रीमती लक्ष्मी भट्टाचार्य, श्रीमती तपस्री मित्रा सहित काली मंदिर के तमाम स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply