
वाराणसी। असम के शिवसागर स्थित रेडियो शिवसागर टीम की ओर से मीरा फाउंडेशन वाराणसी उत्तर प्रदेश टीम को सेवा कार्यों के लिए सम्मान स्वरूप प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान असम शिवसागर क्षेत्र में बच्चों की सहायता और शिक्षण सामग्री वितरण में योगदान के लिए दिया गया। मीरा फाउंडेशन की कार्यक्रम अधिकारी दीपशिखा ने बताया कि असम में साढ़े तीन हजार से अधिक बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई, जिसमें कई सामाजिक संस्थाओं का सहयोग रहा। इस सेवा कार्य में मीरा फाउंडेशन भी सहभागी बना। संस्था ने इस सम्मान का श्रेय अपने सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों को दिया।मीरा फाउंडेशन परिवार ने रेडियो शिवसागर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा का यह कार्य सभी के सहयोग और समर्पण से संभव हो पाया है। संस्था आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी और कठिन परिस्थितियों में लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

Leave a Reply