
ठठेरी बाज़ार स्थित शेरवाली कोठी में मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति की मराठी पद्धति से हुई पूजा अर्चना

लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्री गणेश जी का राज्यमंत्री ने आरती उतारी, सुख शांति समृद्धि की कामना
वाराणसी। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा 18 वां श्रीगणेश उत्सव, पांच दिवसीय समारोह ठठेरी बाज़ार स्थित शेरवाली कोठी में सोमवार को मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी का परम्परागत मराठी पद्धति से विधिवत पूजा अर्चना सुबह सम्पन्न हुई। इसी के साथ पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति का शुभारंभ हो गया।
प्रमुख विव्दान श्री खुंटे जी महाराज ने मराठी पद्धति से विधिवत पूजा अर्चना सम्पन्न कराया। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष आंनद सूर्यवंशी सपत्नीक लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी का पूजन किया।
पूजन पश्चात् उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डा दयाशंकर मिश्र “दयालु गुरु” ने श्रीगणेश जी आरती उतारी, तत्पश्चात् समिति के अध्यक्ष आंनद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे, सभी पदाधिकारियों ने लालबाग का राजा श्रीगणेश की आरती कर सुख शांति समृद्धि की कामना किया।
श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के संरक्षक सन्तोष पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने मुख्य अतिथि डा दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु का माल्यार्पण,अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया।
मुख्य अतिथि ने कहा भगवान श्रीगणेश सभी का कल्याण करते हैं। प्रथम पूज्य हैं। हम कामना करते हैं कि सभी का मनोकामना पूरी हो। भगवान श्रीगणेश सभी का रक्षा करें।
सांयकाल प्रमुख भजन गायक जय पाण्डेय अपने टीम के साथ लालबाग का राजा श्रीगणेश जी के सम्मुख भजन की प्रस्तुति दी। उपस्थित श्रोताओं को खूब झूमाया।
कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़, धन्यवाद ज्ञापन अशोक शिंदे ने किया।
15 सितंबर 2026, मंगलवार को सुबह महाआरती, सांयकाल पांच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, छः बजे से डांस प्रतियोगिता (15 वर्ष तक),
रात्रि 9 बजे महाआरती।
पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह में सर्वश्री माणिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल, तानाजी पाटिल,हणमंत राव मोरे, चंद्र शेखर शिंदे, आंनदराव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे , हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल,मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे,रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसंत तामखडे़, सुभाष जगताप , शंकर भगत, सन्तोष शिंदे, किशोर पाटिल, निखिल पाटिल,अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल,अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड़ ,डा कैलाश सिंह विकास, सचिन शाह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply