हिंदी दिवस पर गोष्ठी सम्पन्न

वाराणसी ।आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “वर्तमान समय में हिंदी की प्रासंगिकता एवं संभावनाएँ” रहा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की सी.एम.ओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय जी एवं प्राचार्य श्री राम नरेश शर्मा द्वारा आचार्य जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

 

संगोष्ठी में विषय प्रवर्तन डॉ. प्रतिमा राय द्वारा किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य राम नरेश शर्मा जी ने हिंदी विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और हिंदी को रोजगार, तकनीक और वैश्विक संवाद की भाषा के रूप में अपनाने पर बल दिया।

 

इस अवसर पर हिंदी दिवस के उपलक्ष में आयोजित भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा मौलिक रचना प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्राचार्य एवं सी.एम.ओ. द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

 

संगोष्ठी का सफल संचालन सुश्री अनामिका तिवारी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सोफिया खानम द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *