वाराणसी। उत्तर प्रदेश ,बिहार एवं झारखंड की पत्रकारिता के प्रमुख स्तंभ मूर्धन्य पत्रकार स्व श्री चक्रवर्ती गणपति नावड़ जी की 84 वीं जयंती (श्री गणेश चतुर्थी) के पावन अवसर पर सोमवार को रामघाट स्थित सांगवेद विद्यालय में काशी के वरिष्ठ पत्रकार श्री राधेश्याम कमल जी को काशी के मूर्धन्य वैदिक विद्वान पद्मश्री पं गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ जी के करकमलों से पत्रकारिता रत्न सम्मान प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया की भारत की हिंदी पत्रकारिता में अहिंदी भाषी पत्रकारों मे काशी के मूर्धन्य पत्रकार स्व श्री चक्रवर्ती गणपति नावड का नाम वर्तमान मे शीर्ष पर है।श्री नावड़ ने अपने मृत्यु पर्यन्त तक एक विशुद्ध श्रमजीवी पत्रकार के रूप हिंदी पत्रकारिता की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया ,जो वर्तमान के नयी पीढ़ी के पत्रकारों के लिए एक आदर्श है।उन्हीं की स्मृतियों को जीवन्त रखने के लिये आज काशी के वरिष्ठ कला एवं संस्कृति पत्रकार श्री राधेश्याम कमल जी को काशी के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान पद्मश्री पं गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ जी ने अंगवस्त्रम , रुद्राक्ष की माला, सम्मानपत्र, दक्षिणा एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कैलाश सिंह विकास,रवि दवे,अवध पण्ड्या आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply