
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तरक आंध्र आश्रम में गणेश नवरात्र महोत्सव के बैनर तले 40 वां गणेश पूजा सोमवार को चतुर्थी तिथि पर धूम धाम से शुरू हुआ। जो 14 सितंबर से 22सितंबर तक चलता रहेगा।
रोजाना पूजा पाठ के साथ साथ विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा प्रतियोगिता भी किया जाएगा
तिथि एवं पचांग अनुसार ठीक 09 बजे गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुआ। जिसमें गणमान्य पंडितों द्वारा मंत्रों द्वारा किया गया
मंडप आराधना के साथ कंकण धारण करते हुए करश स्थापना किया गया
उक्त कार्यक्रम में जजमान के रूप मे आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री जी थे।
आंध्र आश्रम के वरिष्ठ पुरोहित बुद्धा महाराज जी एवं श्याम गुरु जी के नेतृत्व में पूजा अर्चना हुआ
उक्त पूजा के समय क्षेत्रीय जनता सहित आश्रम में आए हुए तीर्थ यात्रीगण एवं गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
पूजा के पश्चात समस्त भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply