
वाराणसी। 21 से 26 नवंबर को आयोजित शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य जाड़ता राजा के प्रचार प्रसार एवं विद्यार्थियों के मन में जागरूकता पैदा करने हेतु सेवा भारती समिति काशी प्रांत द्वारा संत अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं जैसे चित्रकला, निबंध लेखन, काव्य पाठ एवं क्विज इत्यादि। पुरस्कार वितरण एवं शेष प्रतियोगिताओं का आयोजन अनिल ओक, राष्ट्रीय सह व्यवस्था प्रमुख एवं शांतनु महाराज, प्रख्यात कथा वाचक के सानिध्य मे होगा।
