
रिपोर्ट अशरफ आदिल प्रयागराज
फूलपुर। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने फूलपुर नगर पंचायत के शेषपुर मोहल्ले में सुहेल ठाकुर के आवास पर धरतीपुत्र पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि सैकड़ो सपाजन के बीच मुख्य अतिथि प्रतापपुर की सपा विधायिका विजमा यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर विजमा यादव ने कहा कि नेताजी सदैव कहा करते थे न्याय के लिए सड़क पर उतरना है तो उतारिए हम उनके विचारों तथा दिशा निर्देशों पर काम कर रहे हैं। पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी ने कहा की धरती पुत्र मुलायम का कारवां आगे बढ़ाने हेतु अखिलेश को मजबूत करना है। काजमीन जहां पूर्व नगर अध्यक्ष ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जख्म तो आएगा मरहम नहीं आने वाला। मंसूर आलम ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने कहा कि नेताजी के सिद्धांतों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा को सपा नेता नसीरुद्दीन राईन, प्रभाकांत अवस्थी, अनिल केसरवानी नगर अध्यक्ष, अली शेर आदि ने संबोधित किया। संचालन सभासद एवं तेज तर्रार सपा नेता अरशद उल्ला ने किया। मौके पर कुमार मंगल अखिलेश यादव मोहम्मद अनीस, सै० सुहेल अहमद, चंदन सिंह, जगदीश पी आर ओ विधायक, बबलू नेता, मोहम्मद दानिश, सत्यम गुप्ता, सुजीत यादव, हरीमोहन केसरी, जियाउद्दीन, नियाजउद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।
