
ऑल इण्डिया में द्वितीय स्थान प्राप्त मैकेनिक आरएसी से उत्तीर्ण आयुशी यादव गोल्ड मैडल,प्रमाण-पत्र से सम्मानित
वाराणसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में बुधवार को “कौशल दीक्षान्त समारोह” आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ सुनील पटेल विधायक ने किया। उन्होंने संस्थान के व्यवसाय मैकेनिक आर0ए0सी0 से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थिनी आयुशी यादव, जिसने ऑल इण्डिया में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, गोल्ड मैडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी के अन्तर्गत संस्थान में अपने-अपने व्यवसायों में टापर रहे प्रथम, द्वितीय, तृतीय, 70 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ सुनील पटेल ने सभी मेधावी प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाये देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उक्त सम्मान से से वंचित रह गये प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हे निराश होने की आवश्यक्ता नहीं है, वह और मेहनत करे एवं सफलताओं की ऊॅचाई प्राप्त करें। कार्यक्रम को संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य अरूण कुमार यादव द्वारा संचालित किया गया एवं अन्त में धन्यवाद ज्ञापित किया।
इससे पूर्व विधायक का सम्मान संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य अरूण कुमार यादव द्वारा मोमेंटो भेट कर किया गया। इस दौरान विधायक द्वारा संस्थान में चल रहे प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षा योजना ’’विश्वकर्मा सम्मान योजना’’ के अन्तर्गत चलाये जा रहे 10 दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण के अन्तर्गत नाई, बढ़ई, लोहार, सोनार, कुम्हार एवं हलवाई के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया। संस्थान में टाटा टेक्नोलाॅजी के सहयोग से बन रहे कार्यशाला स्थल का निरीक्षण किया एवं कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त कार्य को समयान्तर्गत पूर्ण करे।
कार्यक्रम एवं भ्रमण के दौरान धीरेन्द्र सिंह सोनू, राजकुमार वर्मा, श्याम बली पटेल, विकास पटेल एवं विनोद पटेल, गोविन्द पटेल, आदि लोग सम्मिलित हुए। कौशल दीक्षान्त समारोह में संस्थान के कार्यशाला प्रभारी, शारदा प्रसाद, कार्यदेशक, अजय प्रताप सिंह, रामगोपाल मौर्य, गोरख नाथ, अनुदेशकों में राकेश कुमार (सुरक्षा प्रभारी), देवब्रत, अखिलेश्वर पाण्डेय, (मंच संचालक), एवं संस्थान के अन्य साथीगण उपस्थित रहे।
