रिपोर्ट उमाशंकर सिंह, सोनभद्र 

 

राबर्ट्सगंज। बुधवार को मधुपुर मंडल के किसान मोर्चा की बैठक रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय के प्रांगण में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल सिंह रहे,अध्यक्षता मधुपुर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ रामलाल चौहान ने किया । तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह थे। बैठक में सुनील पटेल ,प्रेम प्रकाश प्रजापति ,नरसिंह, गीता सिंह चौहान, सतीश मिश्रा, बृजभूषण तिवारी, देवनारायण चौहान, विजय चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

अपने वक्तव्य में अनिल सिंह ने तथा उमाशंकर सिंह ने संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। संचालन महामंत्री किसान मोर्चा बृजभूषण तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *