
वाराणसी। 10 अक्टूबर को समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार ‘लहरतारा में खुले मैनहोल में गिरकर अधेड़ की मौत’ की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इसके लिये अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में अपर पुलिस आयुक्त द्वारा नामित पुलिस अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त राजीव राय की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर निर्देशित किया है कि वे संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित विभाग/अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए अपनी रिपोर्ट 24 घंटे के अन्दर उपलब्ध करायें।










Leave a Reply