रिपोर्ट अशरफ आदिल,प्रयागराज

 

फूलपुर। आगामी महत्वपूर्ण त्यौहार रामलीला विजय दशमी दुर्गा पूजा आदि को लेकर गांव के सम्भ्रान्त नागरिकों कमेटी के अध्यक्षों सदस्यों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं व पत्रकारों के साथ थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने समस्त आयोजकों की समस्याएं जानी। एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार फूलपुर अंतिम क्षणों में पहुंचे। नगर अध्यक्ष फूलपुर अमरनाथ यादव ने फूलपुर की रामलीला तथा संबंधित समस्याओं विशेषतया विद्युत आपूर्ति साफ सफाई सड़कों के मरम्मतीकरण आदि के बारे में बताया।

मुख्य रूप से लक्ष्मीकांत काका, जगदीश गुप्ता प्रधान संघ अध्यक्ष, मोहम्मद इस्लाह बबलू, भाजपा नेता शाहिद अख्तर, सद्दन, बबलू नेता, प्रधान योगेंद्र कुमार, प्रधान कुतुबपुर धर्मपाल बिन्द, आबिद प्रधान सभासद दानिश आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *