वाराणसी। हरहुआ ब्लॉक के अंतर्गत राषटीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम आज इण्टर कॉलेज वीरा पट्टी में विश्व दृश्टि दिवस पर स्कूल में कैम्प का आयोजन किया। बच्चे दृश्टि संबंधित बीमारी से ग्रषित है और 45 वर्ष के ऊपर के आदमी अपना आँख चेक करवा लें और निःशुल्क चश्मा प्राप्त कर सकते है इसी के अंतर्गत आज वीरा पट्टी इण्टर कॉलेज और हरहुआ पीएचसी पर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के 79 बच्चो को दृष्टि की और 45 वर्ष के ऊपर के 20 लोगों को समस्या पाई गई। सभी बच्चो और नागरिकों की आँख जांच कर के नंबर निकाल लिया गया है और चश्मा बनने के लिए सीएमओ आफिस भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि 45 वर्ष के ऊपर का 55 चश्मा नो पिछले दिनों सीएमओ आफिस से बन कर आया था। आज विश्व दृष्टि दिवस था इसी अवसर पर पीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष कुमार आर बीएसके नोडल डॉ.अब्दुल जावेद ने सभी को चश्मा वितरित कर इस विश्व दृष्टि दिवस कैम्प का उदघाटन किया और सभी लाभांतियो को सफाई से रहने ,और अगल बगल गंदगी हो तो उस की सफाई करवाने। वायरल फीवर से बचने के बारे में भी डॉ. जावेद ने बताया। डॉ.जावेद ने बताया कि अगर आप लोगो के बगल में कही पानी इकठ्ठा हो तो उस जगह पर छिड़काव ज़रूर करवाये इस के लिए आप सब यहाँ पर नोट करवा दे डॉ. संतोष कुमार ने सभी जगह छिड़काव करवाने के ये राकेश कुमार को बोला कि जल्द से जल्द ये काम हो। जिसमें राकेश ने बोला कि ज्यादा तर जगह छिड़काव हो चुका है कुछ नई जगह है वो कल हो जायेगा। आज इस कैम्प में डॉ.अरविंद कुमार, डॉ. प्रतिभा डॉ. शैलेन्द्र कुमार नदीमअली विनोद कुमार मौर्य और रंजना कुमारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *