इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष ने आदर्श शिक्षा मंदिर में 11 कन्या का किया पूजन

:-

 

रिपोर्ट :-विक्की वर्मा 

 

वाराणसी। भदैनी स्थित आदर्श शिक्षा मंदिर के सभागार में भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें 11 कन्या का विधिवत पूजा अर्चना किया गया।

 

इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष सुषमा सिंह अपने क्लब की वरिष्ठ सदस्यों प्रियम्बदा सिंह व लक्ष्मी पाठक के साथ 11 कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर, हलुआ पुड़ी, फल उपहार दिया। साथ ही जल स्वच्छ मिले सभी कन्याओं को पानी का बोतल (थर्मस) दिया। जिससे स्वच्छ पानी पी सके।

 

उक्त अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुषमा सिंह ने विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों को पेन,चिप्स, बिस्कुट, केला देकर उत्साह वर्धन किया।

 

आर्दश शिक्षा मंदिर के दो शिक्षक प्रियंका गुप्ता,मानसी सरकार को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

 

इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने कन्या पूजन कहा कि हम सभी मां शक्ति भक्त हैं।आज हम सभी बहनों ने मां शक्ति कन्या का पूजन व यथा शक्ति उनके उपयोग का सामना भी दिया। मेरी कामना है कि मां ऐसी शक्ति दे जो जग कल्याण में सहायक हो।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश शर्मा ने सभी का स्वागत किया। धन्यवाद प्रकाश सुषमा सिंह ने किया।

 

उक्त अवसर पर सर्वश्री सुषमा सिंह, प्रियम्बदा सिंह, लक्ष्मी पाठक, लोकेश शर्मा, प्रियंका गुप्ता, कविता सिंह, शीला गुप्ता, रेखा जायसवाल,मीनू गुप्ता, सोनी गुप्ता,गार्गी, आयुषी,इन्दु , श्रध्दा,आशा, अंकित, संदीप, आकाश सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *