
वाराणसी। बाबतपुर स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल्स कैंपस के खिलाड़ियों ने सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के खिलाड़ी जयकुमार ने 1500 मीटर दौड़ तथा शिवांगी यादव ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के लिए क्वालीफाई किया।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रशिक्षक कोच दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों एवं कोच दीपक मिश्रा को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply