
वाराणसी। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश वाराणसी के तत्वावधान में रविवार को 5 घंटे वाराणसी जिला इकाई के स्वयं सेविकाओं ने दुर्गा कुंड स्थित दुर्गा जी मंदिर पर नवरात्र मेला सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
नवरात्र मेला शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती अक्षिता प्रजापति (सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर गाइड मंडल, वाराणसी), विशिष्ट अतिथि संजय कुमार पाण्डेय (एस आई, पुलिस भेलूपुर वाराणसी) ने किया।
शिविर का संचालन श्रीमती रामेश्वरी वर्मा ( जिला संगठन कमिश्नर गाइड वाराणसी), तथा धन्यवाद ज्ञापन सुश्री मीना कुमारी (जिला प्रशिक्षण कमिश्नर गाइड वाराणसी) ने किया।
सेवा शिविर में मुख्य रूप से कमला प्रसाद पटेल, काजल गोंड, काजल सिंह, राजशेखर पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य व स्वयं सेविका शामिल रहीं।

Leave a Reply