
रिपोर्ट प्रवीण व्दिवेदी
वाराणसी।नगर निगम वाराणसी वार्ड संख्या 41 के अंतर्गत स्थित श्री नगर कॉलोनी फेस 2 सड़क का शिलान्यास शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
वरिष्ठ समाजसेवी सज्जन कुमार जायसवाल,अकथा विकास समिति के संरक्षक के आवास तक निर्माण कार्य किया जायेगा। सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास पार्षद राजेन्द्र कुमार मौर्य ने किया ।जिसकी लम्बाई 40 मीटर है ।
उक्त अवसर पर अनिल कुमार सुपरवाइजर नगर निगम वाराणसी,श्री राम सिंह, श्री अजय सिंह कारगिल योद्धा, आनन्द सिंह सौरभ, अन्जनी मिश्रा, संजीव सिंह,आनंद राय, पृथ्वीराज सिंह ,हिमांशु कुशवाहा, सन्दीप सेठ,आलोक जायसवाल, ठीकेदार अशोक राय एवम प्रवीण द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
