वाराणसी। वरूणापार क्षेत्र के अर्दली बाजार में न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा समिति के पूजा पंडाल में इस वर्ष कोयम्बतूर तमिलनाडु के प्रसिद्ध आदियोगी शिव मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है। न्यू डी-लाइट क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार अच्छू और संरक्षक संजय श्रीवास्तव (मोले),अशोक सिंह लल्लन,संजय विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि क्लब द्वारा पिछले 46 वर्षों से पूजा समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष पूजा पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मां दुर्गा की प्रतिमा भगवान गणेश, कार्तिकेय, लक्ष्मी, सरस्वती गोद में विराजमान होंगी।

संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा में उपरी हिस्से में ब्रम्हा, विष्णु महेश विराजमान होंगे। दर्शनार्थियों को निकासी मार्ग पर 12 फीट के हनुमान जी का दर्शन होगा। क्षेत्र में आकर्षक विद्युत सजावट मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा।

पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा गार्ड की भी तैनाती की गई है। क्लब के वायलेटिंयर भी मुस्तैद रहेगे। पंडाल में प्रवेश और निकासी द्वार अलग-अलग होगा।

24 अक्टूबर को विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित है। प्रतिमा का विसर्जन 25 अक्टूबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *