महिला शिक्षक संघ चिरईगांव ने खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह को दी भावभीनी विदाई

वाराणसी। महिला शिक्षक संघ, चिरईगांव ब्लॉक ने खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह के सम्मान में सारनाथ स्थित एक होटल में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने खंड शिक्षा अधिकारी को भावभीनी विदाई देते हुए उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया।

 

इस अवसर पर प्रीति सिंह ने शिक्षिकाओं को महिला सशक्तीकरण का संदेश देते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा हर परिस्थिति में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि काशी की यादें सदैव उनके दिल में रहेंगी और काशी की शिक्षिकाओं के लिए वे हमेशा खड़ी रहेंगी।उनके इन शब्दों ने उपस्थित सभी शिक्षिकाओं को भावुक कर दिया।

 

कार्यक्रम का कुशल संचालन एआरपी श्रीमती रश्मि त्रिपाठी ने किया।

 

कार्यक्रम का आयोजन महिला शिक्षक संघ, चिरईगांव की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती कल्पना तिवारी के नेतृत्व में किया गया।

 

समारोह में ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता शुक्ला, आवेदा बानो, कुसुम, आराधना राय, सरिता पांडेय, सीमा (सुल्तानपुर) एवं नीलिमा प्रभाकर सहित अनेक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम में नीलिमा प्रभाकर के मधुर गीतों ने समां बाँध दिया और समारोह को यादगार बना दिया। आत्मीयता, सम्मान और भावनाओं से सराबोर इस विदाई समारोह में सभी ने प्रीति सिंह मैडम के प्रति अपना स्नेह एवं आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *