प्रयागराज में जमीन खोदकर निकले करोड़ों रुपये, बरईपुर गांव में तीन ड्रमों में मिली नोटों की गड्डियां

रिपोर्ट :- आजाद 

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित बरईपुर रामनगर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक मकान के अंदर जमीन की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए तीन ड्रम बरामद हुए, जिनमें 500 रुपये के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं।

 

इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग की टीम को सूचना दी गई। नकदी की गिनती और उसके स्रोत की जांच की जा रही है।

 

ग्रामीणों के बीच करीब 60 करोड़ रुपये होने की चर्चा है, हालांकि इस रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *