
रिपोर्ट:- चंद्र मोहन तिवारी
लखनऊ। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा उत्तर प्रदेश में बीजेपी अंगद का पैर है।उसे कोई हिला नहीं सकता।आप कमर कस लो। अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखे। हमें फिर से सरकार बनानी है।
शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पार्टी का मालिक बताया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी तो यहां भी ucc लागू करेंगे।
आप सभी नाराजगी व मनमुटाव को गोमती नदी में छोड़ आए। चुनाव में बार बार मुलाकात होगी।हिसाब पूछूंगा। बही-खाता अच्छा रहना चाहिए।
अमित शाह ने कहा राहुल बाबा की निरर्थक बकवास का जवाब उत्तर प्रदेश में 2027 में बीजेपी की सरकार बनाकर देना है।
इससे पहले करीब 9 माह बाद लखनऊ पहुंचे। मुख्य मंत्री योगी, तथा उपमुख्यमंत्री व्दय ने स्वागत किया। बैठक में योगी और शाह अगल बगल बैठे। बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद रहे।

Leave a Reply