नकुड़, सहारनपुर के शिक्षक-कवि सुनील कुमार खुराना को मिला राष्ट्रीय ‘काव्यमणि सम्मान’

सहारनपुर ।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ कस्बे के निवासी, प्रसिद्ध शिक्षक-कवि श्री सुनील कुमार खुराना को साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित काव्यमणि सम्मान – 2026″ से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान काव्य रसिक संस्थान मूल मंत्र – वसुधैव कुटुम्बकम्) की महाराष्ट्र इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश इकाई एवं जम्मू इकाई के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित साझा ऑनलाइन काव्यगोष्ठी में प्रदान किया गया।

 

सुनील कुमार खुराना की गोष्ठी में गरिमामयी उपस्थिति एवं उत्तम काव्यपाठ ने सभी साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साहित्य-प्रयाण की सराहना करते हुए संस्थान ने उनके सुखद और उज्जवल भविष्य की शुभकामना की है।

 

यह सम्मान संस्थान के संस्थापक डॉ. राम कुमार रसिक, प्रदेश अध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता एवं प्रदेश मंत्री मेघा अग्रवाल के हस्ताक्षर से प्रदान किया गया है।

 

 

सुनील कुमार खुराना नकुड़ क्षेत्र के एक समर्पित शिक्षक होने के साथ-साथ एक संवेदनशील कवि के रूप में जाने जाते हैं। आपकी कविताएँ सामाजिक चेतना, देशभक्ति, मानवीय मूल्य और पारिवारिक भावनाओं पर आधारित होती हैं। आप लगातार विभिन्न राष्ट्रीय साहित्यिक मंचों पर सहारनपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के साहित्यकारों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। यह सम्मान न केवल सुनील कुमार खुराना का व्यक्तिगत गौरव है, बल्कि पूरे नकुड़, सहारनपुर के साहित्यिक जगत के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *