दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास का दिया भरोसा – राधा सिंह

 

वाराणसी।वरिष्ठ समाजसेवी एवं उत्तर प्रदेश राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की सदस्य राधा सिंह ने रामनगर स्थित डंडा गुरु सहित दिव्यांग बंधुओं एवं बहनों से आत्मीय मुलाकात की।

 

इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों के सुख-दुख को जाना और उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना।

 

भेंट के दौरान दिव्यांगजनों ने व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, मेडिकल प्रमाण-पत्र, पेंशन, यूडीआईडी कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी अपनी समस्याएं राधा सिंह के समक्ष रखीं।

 

उन्होंने सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

 

राधा सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके अधिकारों, सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।

 

दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से मिले और वे शिक्षा, रोजगार तथा स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के स्तर पर प्रभावी पहल भी जरूरी है।

 

उन्होंने आश्वस्त किया कि दिव्यांगजनों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

 

राधा सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान और स्वावलंबन के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य है कि दिव्यांगजन स्वयं को समाज से अलग न समझें और उन्हें समान अवसर तथा सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो।

 

इस अवसर पर डंडा गुरु सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। दिव्यांगजनों ने उनकी समस्याओं को आत्मीयता से सुनने और समाधान के लिए पहल करने के आश्वासन पर राधा सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *