
वाराणसी ।राजनीति विज्ञान विभाग, वसन्त कन्या महा विद्यालय, में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने ‘समान नागरिक संहिता’ विषय पर अपनी बेबाक टिप्पणियों एवं सुझाव सम्प्रेषित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० आशा यादव जी ने विभाग एवं सभी प्रतिभागी छात्राओं को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि वर्तमान सामाजिक परिवेश में उपर्युक्त विषय और इसकी प्रासंगिकता अधिक समीचीन प्रतीत होती है। किन्तु किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए हम सभी की योजनापूर्वक तैयारी और उससे जुड़े हुए तथ्यों का अध्ययन बहुत महत्त्वपूर्ण है।
महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो० रचना श्रीवास्तव जी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में भाग-3 एवं भाग-4 में किये गये प्रावधान हमें इस विषय पर भविष्यगामी कानून बनाने एवं उस दिशा में चिंतन के लिए प्रेरित करते हैं। हमारा संविधान इस दिशा में श्रेष्ठ मार्गदर्शक होगा।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ० अखिलेश कुमार राय, (समाजशास्त्र विभाग), डॉ० सुप्रिया सिंह, (अंग्रेजी विभाग) एवं डॉ० आरती चौधरी, (प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग) का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रो० मीनू पाठक, डॉ० आशीष कुमार सोनकर, डॉ० सरोज उपाध्याय, डॉ० पूर्णिमा, सुश्री आद्या तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा शुभांगी एवं धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभाग में असोसिएट प्रो० डॉ० आशीष कुमार सोनकर ने किया।

Leave a Reply