चंद्रा साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आंनद सिंह का 56 वां पर किया सम्मानित

वाराणसी।चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के मीडिया सह प्रभारी आनंद कुमार सिंह अन्ना को बहुत ही सहजता एवं सरसता से अपने जीवन के 56 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था के प्रति पूर्ण समर्पित श्री अन्ना जी का जन्मदिवस बुधवार को इंदिरा नगर कालोनी चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) कार्यालय परिसर वाराणसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि इंजीनियर राम नरेश “नरेश” और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. कैलाश सिंह विकास द्वारा अंग वस्त्रम् और स्मृति देकर मनाया गया I

 

 

चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि इंजीनियर राम नरेश”नरेश ” ने आनंद सिंह अन्ना को बधाई देते हुए शतायु, स्वस्थ और साहसी जीवन के लिये उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं दीं I

 

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. कैलाश सिंह विकास ने निर्भीक पत्रकारिता के लिये अपनी पहचान बना चुके आनंद कुमार सिंह अन्ना को चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) का मीडिया सह प्रभारी मनोनीत होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इस नई जिम्मेदारी के लिए चंद्रा साहित्य (ट्रस्ट) परिवार की ओर से बधाई दिया I

 

डॉ.कैलाश सिंह विकास ने उनके जन्म दिन पर कहा कि अन्ना की कार्य क्षमता एवं पत्रकारिता दक्षता में निरंतर अभिवृद्धि हो और बाबा भोले नाथ की असीम अनुकंपा अन्ना जी पर सदा बनी रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *