
वाराणसी। श्री विश्वकर्मा सभा वाराणसी की ओर से सभा के मंत्री अनिल शर्मा का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केक काटकर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र शर्मा की देखरेख और सभा के अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सदस्यों ने अनिल शर्मा को शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक व संगठनात्मक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, नित्यानंद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, बीरबल, कन्हैया शर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, रीना विश्वकर्मा और जयराम विश्वकर्मा सहित सभा के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply