वाराणसी। अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग ने बताया कि वर्तमान में काली मन्दिर/आजमगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। वर्षा ऋतु के दौरान मार्ग के पॉट होल्स की कच्चे पैच से मरम्मत कराकर मार्ग को मोटरेबल रखा जा रहा है। वर्षा ऋतु समाप्त होते ही मार्ग पर पक्के पैच बना दिये जायेंगे। साथ ही सभी मार्गो को त्योहारों से पहले शत-प्रतिशत पक्के पैच से मरम्मत करा दिया जायेगा।