लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर शत-शत नमन

 

 

वाराणसी।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर, वाराणसी की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक शत-शत नमन किया गया।

 

डॉ. प्रतिमा राय ने इस अवसर पर सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण के कारण ही उन्हें लौह पुरुष की उपमा दी गई।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता की शपथ, विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।

 

महाविद्यालय के प्राध्यापकों तथा छात्राओं ने भी इस अवसर पर अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम का संचालन सुश्री अनामिका तिवारी ने किया।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *