शिवपुर। सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन की बैठक रविवार को शिवपुर स्थित एक विद्यालय में रविवार को हुई। बैठक में मण्डल अध्यक्ष संदीप पांडेय ने कहा कि जरूरी सूचनायें जन मानस को प्रत्यक्ष रूप से नहीं दी जाती है। आरटीआई (सूचना का अधिकार) नागरिकों का मौलिक अधिकार है, इस माध्यम से सूचनायें आसानी से मिल सकती हैं, इसलिए उन्हें अपने आरटीआई प्रावधान का उपयोग करना चाहिए जिससे मनमानी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। जिला उपाध्यक्ष राजेश नाथ पाण्डेय ने कहा कि हर व्यक्ति को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 को एक सशक्त हथियार के रूप में उपयोग करना चाहिए एवं सूचना का अधिकार अधिनियम को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए। बैठक में मण्डल अध्यक्ष सन्दीप पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, विशाल सिंह, रामानन्द पाण्डेय, किरण पाण्डेय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *