रामनगर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि ने कहा ज्योत से ज्योत जगाते चलो

 

 

वाराणसी। बुधवार को रामनगर स्थित एक लान में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का 13 वां स्थापना दिवस बड़े भव्यता संग मनाया गया।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, समारोह अध्यक्ष एवं समिति के पदाधिकारियों ने किया।

मां सरस्वती जी की वंदना वरिष्ठ कवियत्री व्दय झरना मुखर्जी, सुषमा मिश्रा ने किया।

 

13 वां स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि आर के गुप्ता, विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र सिंह, मुरारी लाल यादव, अध्यक्षता प्रो शंकर राम, ने किया।

 

समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। महामंत्री बाल किशुन दिक्षित ने समिति की रिपोर्ट सभा पटल पर प्रस्तुत किया।

 

उक्त अवसर पर अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन भी किया।

 

80 वर्ष से आयु के सदस्य सर्वश्री डा विजया नन्द पाण्डेय,डा अलख नारायण सिंह, डा शिववचन पाण्डेय को मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्र, माल्यार्पण कर उत्साह वर्धन किया।

 

स्थापना दिवस समारोह में सर्वश्री गुलाब चंद्र, कवियत्री झरना मुखर्जी, सुषमा मिश्रा ने काशी महिमा, समसामयिक काव्य पाठ किया, उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि कर अभिनंदन किया।

 

समारोह के मुख्य अतिथि आर के गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति वरिष्ठ नागरिकों के लिए श्रेष्ठ कार्य करता रहता है। समिति की जितना भी प्रशंसा किया जाय व कम है।

 

मुख्य अतिथि ने समिति के सदस्यों व उपस्थित जनों से कहा ज्योत से ज्योत जगाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो।

 

समारोह में सर्वश्री रुद्र प्रताप सिंह,बाल किशुन दिक्षित, गुलाब चंद्र, रवि प्रकाश श्रीवास्तव,डा राम लोचन यादव, इंजिनियर वशिष्ठ नारायण सिंह,डा मिव आर्य, सुदर्शन सिंह, डा उदय सिंह भगत,डा कैलाश सिंह विकास सहित अनेक वरिष्ठ जन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *