
वाराणसी। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा वाराणसी-चन्दौली के पूर्व प्रधान एवं महर्षि दयानन्द काशी शास्त्रार्थ स्मृति न्यास के संरक्षक राधेश्याम आर्य (श्याम मुनि जी) के आकस्मिक देहावसान पर बुधवार (4 नवम्बर) को शांति यज्ञ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में उपस्थित आर्य जनों ने मुनि जी के आर्य समाज एवं समाज सेवा में दिए गए अतुलनीय योगदान और उनके गुणों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यज्ञ के माध्यम से दिवंगत आत्मा की सद्गति व परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की गई।
यज्ञ के ब्रह्मा वेद प्रकाश बृजवासी रहे तथा मुनि जी के पुत्र, पुत्रवधुएं, पुत्रियां एवं रिश्तेदार यजमान के रूप में सम्मिलित हुए।
उल्लेखनीय है कि श्रद्धेय राधेश्याम जी वानप्रस्थ धारण करने के पश्चात विगत 12 वर्षों से ज्वालापुर आश्रम में निवास कर रहे थे।
इस दौरान अरुण आर्य, प्रमोद आर्षेय, सत्येन्द्र आर्य, दिनेश सिंह आर्य, इन्दल आर्य, रवि प्रकाश बरनवाल, चन्द्रपाल आर्य सहित अनेक आर्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply