राष्ट्र रत्न कम्मू अवॉर्ड से सम्मानित हुए मानवता की मिशाल डॉ. अमित यादव

राजस्थान। कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर द्वारा संस्थान के प्रेरणास्रोत स्व. कमलादेवी की षष्ठम पुण्यतिथि पर राष्ट्र रत्न कम्मू अवॉर्ड समारोह प्रथम का आयोजन किया गया ।

 

सम्मान समारोह में नवलगढ़ झुंझुनूं निवासी ढाई वर्षीय बच्चे दिव्यम की जान बचाने वाले रियल लाइफ के रियल हीरो रोजदा सी एच सी जयपुर में कार्यरत सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित यादव को संस्थान द्वारा प्रदत सर्वोच्च सम्मान राष्ट्र रत्न कम्मू अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया ।

 

डॉ. यादव द्वारा 04 जुलाई, 2026 को जयपुर रामबाग चौराहे पर ट्रैफिक जाम में फंसे हजारों लोगों की भीड़ में सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए ढाई वर्षीय बच्चे दिव्यम की जान बचाई गई थी ।

 

इसी साहसिक कार्य हेतू संस्थान द्वारा डॉ. यादव को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर राष्ट्र रत्न कम्मू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ।

 

इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष डॉ. एस. के. फगेड़िया ने बताया कि डॉ. यादव का यह कार्य मानवता और सेवाभाव का प्रेरणादायक उदाहरण है । सचिव सुमन नेहरा ने बताया कि कमलादेवी जनसेवा संस्थान संपूर्ण भारत में मानवता और सेवाभाव का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करने वाले महानुभो को प्रतिवर्ष राष्ट्र रत्न कम्मू अवॉर्ड से सम्मानित करने हेतु प्रयासरत रहा है जिससे अन्य लोगों को भी साहसिक कार्य करने की प्रेरणा मिल सके ।

 

सम्मान समारोह में संस्थान सचिव सुमन नेहरा, कोषाध्यक्ष विकास फगेडिया, मीडिया प्रभारी जितेंद्र दायमा, सी एच सी रोजदा प्रभारी डॉ. यतींद्र जोशी, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवराम शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनाक्षी चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर राजेंद्र मान, आशा वर्मा, फार्मासिस्ट लक्ष्मीनारायण सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *