राजस्थान का पुष्कर मेला शुरू, कार्तिक पूर्णिमा पर होगी समापन

राजस्थान।राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026 का मंगलवार को पारंपरिक पूजा, ध्वजारोहण और नगाड़ा वादन संग शुभारंभ हुआ।

 

पर्यटन विभाग के तत्वावधान में सांस्कृतिक और धार्मिक विविध कार्यक्रम 17 से 24 नवंबर 2026 तक होंगे ।

 

पुष्कर मेला में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक, श्रद्धालु और पशुपालक पहुंचे हैं। मेले का सबसे बड़ा आकर्षण सूरत का 5 साल का मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा गोल्डन किंग है। गोल्डेन किंग का मालिक ने घोड़ा की कीमत 21 करोड़ रुपये बताया । 65 इंच ऊंचे दुर्लभ क्रिमिनो रंग के घोड़े की ब्रीडिंग फीस लगभग डेढ़ लाख रुपये बताते है मालिक ने यह स्पष्ट किया कि घोड़ा बिक्री के लिए नहीं, सिर्फ प्रदर्शन के लिए लाया गया है।

 

पंजाब से लगभग 1 करोड़ रुपये कीमत वाली घोड़ी नगीना आकर्षित कर रहा है।मशहूर घोड़े दिलबाग की बेटी है। पंजाब- हरियाणा में 4 बड़े हॉर्स शो जीत चुकी है।

 

ग्वालियर से 800 किलो वजनी मुर्रा भैंसा छोटा सुल्तान भी जो 9 फीट लंबा और 5 फीट 7 इंच ऊंचा है। भैंसा की कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

मेले में जयपुर के पशुपालक अभिनव तिवारी दुनिया की सबसे छोटी नस्लों की गायें लेकर पहुंचे हैं, जिनमें महज 14 इंच ऊंची पुंगनूर गाय रोज करीब 3 लीटर दूध देती है, 15 से 20 इंच ऊंची मिनी माउस गाय 3 से 5 लीटर और 25 से 28 इंच ऊंची वेचूर गाय 5 लीटर तक दूध देती है।

 

पुष्कर मेला का समापन कार्तिक पूर्णिमा को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *