
राजस्थान। जयपुर स्थित समर्पण संस्था आगामी 22 नवम्बर,2026 को केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर के न्यू आडिटोरियम में आयोजित 11 वे वैश्विक स्तरीय ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड 2026 के समारोह में समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री प्रेम चन्द बैरवा के आतिथ्य में प्रदान किया जायेगा।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के लिए दिये जाने वाले विभिन्न श्रेणियों के अवार्ड का चयन संस्था की और से गठित चयन समिति द्वारा किया गया है।
समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दौलत राम माल्या ने बताया कि 11 वे वैश्विक स्तरीय समारोह में कनाडा,केन्या,दुबई, मलेशिया,नेपाल, बांग्लादेश, नाइजीरिया, भारत सहित 8 देशों के 40 चयनित विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय योगदान हेतु अवार्ड दिया जायेगा।
चुरू जिले के लोकपाल वीबी- जीरामजी श्री लाल चन्द रैगर को यह अवार्ड राजस्थान के विभिन्न ग्रामीण इला़कों में सामाजिक विकास की परियोजनाओं के माध्यम से वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण,शिक्षा की जागरूकता,युवा आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों का जीवन कौषल की षिक्षा,स्वास्थय की जागरूकता, नशा की रोकथाम,गरीब परिवारों के लिए सामाजिक,आर्थिक सशक्तिकरण करने का कार्य करने पर प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply